News Addaa WhatsApp Group

एसपी कुशीनगर का आधी रात औचक निरीक्षण, यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन पड़ताल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 24, 2025  |  4:22 AM

105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी कुशीनगर का आधी रात औचक निरीक्षण, यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन पड़ताल

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बीती रात 23/24 सितम्बर 2025 को अचानक थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत बाँसी पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थापित बैरियर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया।

एसपी ने सीमा क्षेत्र से होकर होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार की ओर से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की जाए तथा किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक की इस आकस्मिक कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे निरीक्षणों से सीमा क्षेत्र में अपराध पर रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking