पडरौना/कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फाजिलनगर नगर पंचायत के 15 वार्डों से तय एकत्रित के अमृत कलश को गाजे बाजे के साथ जिला मुख्यालय पर भेंजा गया।जिसे बाद में देश की राजधानी दिल्ली भेंजा जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में माटी को नमन व वीरों का अभिनंदन करने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में तथा 7,500 गांवों में स्वदेशी और स्थानीय पौधों का एक एक उद्यान ‘अमृत वाटिका’ बनाने की योजना तैयार की है।मेरी माटी, मेरा देश अभियान में देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले बहादुरों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिकाएं ‘शिलाफलकम’ भी स्थापित की जाएंगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र ने उपस्थित सभी लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुवर्धन शाही राधे श्याम पांडेय पटहेरवा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय, राणा मिश्रा, जनार्दन
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…