News Addaa WhatsApp Group Join करें

Fazilnagar News/फाजिलनगर: सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2022  |  5:57 PM

752 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Fazilnagar News/फाजिलनगर: सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो
  • परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

कसया/कुशीनगर। फाजिलनगर विकासखण्ड के परिषदीय विद्यालय के छात्रों द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया।

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया में प्रधानाध्यापक सफाउद्दीन अंसारी तथा सुनील त्रिपाठी ने रैली का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर एवम भारत माता की जय के उदघोष के साथ किया।रैली रुदवालिया के सभी मजरे में घूम कर विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।यहां बच्चे हाथों में मतदाता जागरूकता की तख्ती,तिरंगा लिए बैंड बाजा के साथ चल रहे थे।

इसी प्रकार प्राथमिक व जूनियर विद्यालय महुअवा कारखाना,रावतपार लवकुश,महुआरी,गौराखोर,पोखरा टोला,महासोंन,गुरवालिया स्थित परिषदीय विद्यालुओं से पहले मतदान-फिर जलपान के गगनभेदी नारों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर अभिभावकों से अपील करते हुए प्रधानाध्यापक सुनील त्रिपाठी तथा सफाउद्दीन अंसारी ने कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक मत महत्वपूर्ण है इसलिए आप सभी लोग इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी अवश्य करें।अपने पोलिंग बूथ पर जायँ और अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए अपना प्रतिनिधि चुनें।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मोरेंद्र कुशवाहा,मंजूर आलम,शाह आलम,दीपक सिंह,सन्तोष प्रसाद,रामकुंवर प्रसाद,कुसुम द्विवेदी,रामराज,प्रियंका राय प्रतिभा यादव,इंद्रावती देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन
IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन

खेल डेस्क (NewsAddaa): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच
खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच

खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking