मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भैयादूज व गोवर्धन पूजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। गोबर से भव्य गोवर्धन बनाने के बाद विधि विधान से इनकी पूजा कर महिलाओं ने सुख समृद्धि शांति के लिए चली आ रही परंपरा के अनुसार उनकी कुटाई की।
गोवर्धन पूजा का त्यौहार बुधवार को धूमधाम से मनाया गया क्षेत्र के मथौली बाजार , जेमुहमदा जमीन सिकटिया,दुबौली, अथरहा, लंगडी, सिकटिया,मुड़िला हरपुर,झागा बाजार ,सतभरिया सहित आदि दर्जनों गांवो में बच्चियों सहित युवतियो ने अपने गांव में समूह बना गोबर से गोवर्धन को बनाया। यहां पहुंच विवाहित महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए विधि विधान से उनकी पूजा कर मन्नत मांगी साथ ही सुख समृद्धि की कामना की।
दोपहर बाद लगभग 2 बजे गांव की महिलाओं ने प्राचीन समय से चली आ रही रीति रिवाज के तहत उनकी कुटाई की।कुटाई के बाद कुंवारी कन्याओं सहित विवाहिताओं ने इस गोबर से शाम को पीड़िया लगाई।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…