कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के ग्रामसभा कोइलासवा बुजुर्ग में जरूरतमंदों के बीच एक कार्यक्रम आयोजित कर कंबल का वितरण किया गयाl
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और तहसील दार मांधाता प्रताप प्रताप सिंह की मौजूदगी में तीन सौ जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया l इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि विगत कई सप्ताह से हो रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंचायत के गांव में गरीबों के बीच घूम -घूम कर उनके दर्द से रूबरू होकर देखा की गरीबी व आर्थिक तंगी के कारण ठंड की मार झेल रहे हैं, जिसके बाद एक सूची बनाकर उन्हें कोइलासवा बुजुर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदो को कंबल दिया गया l
इस मौके पर युवा नेता उमेश मद्धेशिया ने कहा कि ग्रामसभा कोयला बुजुर्ग में यह प्रयास सराहनीय है वह हमेशा समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जो अपने आप में संपन्न हो वैसे व्यक्ति इस ठंडे में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े का वितरण करें यह कार्य किसी भी प्रकार परोपकार के कार्य में सबसे आगे हैं इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह रामवृक्ष गिरि उमेश मद्धेशिया कन्हैया यादव असलम लेखपाल पवन शर्मा नन्दलाल पाठक सुनील उपाध्याय अरविंद कुशवाहा पप्पू राजभर दिनेश यादव हरि प्रसाद आदि लोग मौजूद रहेl
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…