कुशीनगर । न्याय के लिए किसी को भटकना नहीं पड़े, त्वरित उसका निस्तारण हो यह मेरी कार्य प्रणाली की पहली प्राथमिकता होगी,महिलाओं की सुरक्षा, अवैध कार्यों पर प्रभावी अंकुश कायम करना यह कार्यवाही की जद होगा। उक्त बाते जनपद के पुलिस चौकी फाजिलनगर के नवागत चौकी प्रभारी रवि भूषण राय ने इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में गुरुवार को कही।
उन्होंने ने बताया कि जितना भी लंबित मामला है, उनका जल्द से जल्द निपटारा होगा। अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण चौकी क्षेत्र को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो नि:संदेह हमसे संपर्क करें ,किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
इस संवाददाता के एक प्रश्न के उतर में चौकी प्रभारी रवि भूषण ने बताया की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मिली जिम्मेदारी को शत प्रतिशत निर्वाह करने की पूरी कोशिश रहेगी,टीम भावना से कार्य करते हुए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जायेगा। कोई भी फरियादी वेहिचक हमसे अपनी समस्या साझा कर सकता है,इसमें किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होगी।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…