News Addaa WhatsApp Group Join करें

Fazilnagar/फाजिलनगर: लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान- सुप्रिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 2, 2021  |  3:07 PM

1,214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Fazilnagar/फाजिलनगर: लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान- सुप्रिया
  • फाजिलनगर और जोकवा खुर्द से निकली मतदाता जागरूकता रैली।

कसया/कुशीनगर । स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं का मतदान आवश्यक है। हमें अपने-अपने मतदान बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। यह बातें फाजिलनगर की खण्ड विकास अधिकारी सुप्रिया ने कही। वह  गुरुवार को फाजिलनगर बीआरसी तथा संविलयन विद्यालय जोकवा खुर्द से निकली मतदाता जागरूकता रैली को सम्बोधित कर रही थीं।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

उन्होंने आगे कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने में सभी शिक्षण संस्थानों,समाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मजबूत लोकतंत्र का आधार ही सुदृढ़ मतदान व्यवस्था है। मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार पर गर्व करना चाहिए तथा जागरूक मतदान से प्रगतिशील एवं विकसित सरकार की स्थापना करनी चाहिए।

बीईओ दयानन्द चन्द ने कहा कि जिस किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज है वह एक बेहतर लोकतंत्र की स्थापना में सहयोग करें और अपने बूथ पर मतदान अवश्य करें।उन्होंने उपस्थित शिक्षकों का आह्वान किया कि अपने अपने विद्यालय के अभिभावकों से सम्पर्क करके अभी से मतदान के लिए उन्हें प्रेरित करते रहें। जागरूकता रैली को उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ की नेता कलमदानी सिंह ,एआरपी शम्भू सिंह ने भी सम्बोधित किया। जागरूकता रैलीजागरूकता रैली को उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ की नेता कलमदानी सिंह ,एआरपी शम्भू सिंह ने भी सम्बोधित किया। जागरूकता रैली फाजिलनगर के बाजार रोड, कालेज रोड, अमेया तिवारी,जोकवा बाजार आदि स्थलों से होते हुए बीआरसी फाजिलनगर पर समाप्त हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking