News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: संविधान व लोकतंत्र बचाने का सपा ने किया है शंखनाद, प्रदेश में बनेगी सामाजवादी पार्टी की सरकार- हसमुद्दीन अंसारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2022  |  8:45 AM

679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: संविधान व लोकतंत्र बचाने का सपा ने किया है शंखनाद, प्रदेश में बनेगी सामाजवादी पार्टी की सरकार- हसमुद्दीन अंसारी

कसया/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी ने संविधान और लोकतंत्र बचाने का शंखनाद कर दिया है। भाजपा की छल भरी नीतियों का जनता प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जबाब देगी और सपा की सरकार बनेगी।

आपके लिए और..- हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल;...

उक्त बातें फाजिलनगर विधानसभा में सपा से टिकट की प्रबल दावेदारी कर रहे वरिष्ठ नेता हसमुद्दीन अंसारी ने जंगल नौगांवा, तुर्कपट्टी, बरवां बभनौली, गोड़रिया, जंगल लुहठहां, नरहवां डीह, मठिया माफी गांवों में दौरा कर जनसम्पर्क के दौरान कही। कहा कि किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं को सम्मान दिया तो उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। विद्यार्थियों के शिक्षा पर ध्यान दिया। जनता जान गई है कि नफरत फैलाने की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल सकती। कोरोना संकट में जनता तकलीफें झेलती रही और केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार निजीकरण, किसान – मजदूर विरोधी गतिविधियों में जुटी रही और पूंजीपतियों, बिचौलियों का भला किया। भाजपा से सब त्रस्त हैं। कहा कि पिछड़े, दलित और कमजोर वर्ग के लोगों का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। इसका जीता जागता उदाहरण दूसरी पार्टियों को छोड़कर मंत्री, विधायक सपा के साथ एकजुट हो रहे हैं और प्रदेश की आबो हवा बदलने जा रही है। लाल रंग सबका साथ देगी और सबका विकास करेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार बनने जा रही है और फिर से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में

कुशीनगर। सीमावर्ती इलाके से संचालित अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर तरयासुजान पुलिस ने…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न
कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न

कुशीनगर । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात खजुरिया नहर की शाखा टूटने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking