News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: 5 दिसम्बर से सेमराधाम में होनी है जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 29, 2023  |  6:05 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: 5 दिसम्बर से सेमराधाम में होनी है जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

फाजिलनगर/कुशीनगर। आगामी 5 दिसंबर से फाजिलनगर ब्लाक के सेमरा धाम में आयोजित शतचंडी महायज्ञ व प्रसिद्ध कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है। यज्ञस्थल तक पहुंचने वाली सभी सड़कों के मरम्मत का कार्य भी अंतिम दौर में है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

माँ वनस्पति जन सेवा समिति सेमरा धाम द्वारा आयोजित हो रहे भागवत कथा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय तथा सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई कोने से श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में पांडाल, प्रसाद,परिवहन, ठहरने की व्यवस्था,जलपान तथा शौचालय की व्यवस्था आदि को लेकर की जा रही तैयारियों पर सन्तोष व्यक्त किया गया। राजेश्वर सिंह ने कहा कि सम्भावित भीड़ व मुख्यमंत्री का आगमन भी सम्भावित है ऐसे में प्रत्येक बिंदु पर गहन समीक्षा की आवश्यकता है ताकि किसी आगन्तुक को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। मन्दिर के बगल में लगने वाले जर्मन टेंट के स्थल का निरीक्षण कर सभी ने सन्तोष व्यक्त किया। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य चन्द्रप्रकाश यादव चमन तथा योगेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन स्थल तक आने वाले सभी महत्वपूर्ण मार्गों की मरम्मत,बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य अपने अंतिम दौर में है। विशिष्ट जनों के आगमन की संभावना को देखते हुए हेलीपैड,चार पहिया व दो पहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर कार्य पूरा कर लिया गया है।करीब बत्तीस हजार निमन्त्रण कार्ड क्षेत्रीय लोगों सहित गणमान्य लोगों में वितरित किया जा चुका है। पदाधिकारियों का चयन और उनकी जिम्मेदारी से उन्हें अवगत कराते हुए सक्रिय कर दिया गया है।

इस दौरान रामबालक दास त्यागी, प्रमोद पाण्डेय, राणाप्रताप सिंह, अनिल निर्मल, दीपक द्विवेदी, सुनील कुमार सुमन,प्रमोद सिंह, उमेश सिंह, मृत्युंजय राव, ज्ञान पाण्डेय, हरिकेश यादव, पंकज गोड़, हरिकेश कुशवाहा, विकास मौर्या आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking