News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: कार्यकर्ता पूरी लग्न से हो जाये अभी से सक्रिय- डा वीना गुप्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 8, 2021  |  7:17 PM

878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: कार्यकर्ता पूरी लग्न से हो जाये अभी से सक्रिय- डा वीना गुप्ता WhatsApp
Responsive image

फाजिलनगर/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।भारतीय जनता पार्टी फाजिलनगर मण्डल के कार्यसमिति की बैठक रविवार को पी के महाविद्यालय फाजिलनगर में मण्डल अध्यक्ष मुकुल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र व मण्डल प्रभारी डॉ वीना गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरूआत की।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि आज का प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम जिस विचार प्रवाह से जुडे हैं। यहां दल से ऊपर देश को मानकर चला जाता है। इसीलिये हमें वर्तमान की अपनी भूमिका को स्पष्ट रूप से रेखांकित करना होगा। क्या कोई सोचता था कश्मीर में धारा 370 समाप्त होगी। अयोध्या में राम जन्म भूमि का मुद्दा इतनी सरलता से हो जाएगा। हम तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर पाते। हमारी सरकार ने गरीब कल्याण के लिये जो कार्य किये, जनधन योजना से लोगों को लाभान्वित किया। फ्री गैस कनेक्शन दिए, 10 करोड़ किसानों को लाभ दिया। लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिको को फ्री में राशन, फ्री में वैक्सीन जैसी उपलब्धियों की चर्चा हमें जनता के बीच करना होगा।

मण्डल प्रभारी डॉ वीना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अपने बूथ, शक्ति केंद्र और मण्डल को सुदृढ़ बनाने के लिए संगठन कार्य मे जुटने का आह्वान किया और सशक्त मण्डल,सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख का लक्ष्य पूरा करने की योजना बताई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking