News Addaa WhatsApp Group

वित्तीय साक्षरता और महिलाओं को सशक्त बनाना डिजिटल सखी का लक्ष्य: अपूर्वा राठौड़

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 8, 2024  |  6:46 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वित्तीय साक्षरता और महिलाओं को सशक्त बनाना डिजिटल सखी का लक्ष्य: अपूर्वा राठौड़
  • गोरखपुर के बाद कुशीनगर में भी हुआ शुभारंभ, 2028 तक चलेगी परियोजना
  • 1000 महिला उद्यमियों की डिजिटल सखियां करेंगी पहचान

कसया। कुशीनगर जिले में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड ने डिजिटल सखी परियोजना का शुभारंभ किया है। यह परियोजना जिले में 2028 के अंत तक काम करेगी। इसमें 100 महिलाओं को डिजिटल सखी के रूप में प्रशिक्षित कर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कंपनी के सेक्रेटरी एंड चीफ सस्टेनेबल आफिसर अपूर्वा राठौड़ ने बताया कि डिजिटल सखी परियोजना ग्रामीण महिलाओं के बीच डिजिटल गैप भरने और वित्तीय साक्षरता के बढ़ावा के लिए तैयार किया गया है। डिजिटल सखियां 400 से अधिक गांवों की महिलाओं को शिक्षित करेंगी। यह 2028 तक पांच लाख से अधिक लोगों तक पहुंच जाएगी। 1000 ग्रामीण महिला उद्यमियों की पहचान करेंगी। उन्हें छोटे व्यवसाय से मजबूत करेंगी। डिजिटल सखी कार्यक्रम वर्तमान में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में सक्रिय हैं।

गोरखपुर जिले की डिजिटल सखी निर्मला सिंह और पूजा पांडेय ने बताया कि सखियां मौजूदा समय में महिलाओं को डिजिटल पेमेंट, घरेलू बजट का निवेश, आपातकालीन फंड का निर्माण, रुपये कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, जनधन कार्ड, स्मार्टफोन संचालन, सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार, सरकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाकर लाभान्वित करने का काम प्रमुख हैं। इस मौके पर संस्थान के कर्मचारी आदि मौजूद थे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking