बरेली में पुलिस ने बीएसपी के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह और उनके 25 से 30 समर्थकों के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर पुलिस को धमकी देने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और कोविड -19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने का आरोप है। दरअसल बीएसपी के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह पत्नी के ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव हारने के बाद शनिवार को अपना आपा खो बैठे और बदतमीजी पर उतारू हो गए। उन्होंने पहले तो हंगामा काटा बाद में पुलिस से भिड़ते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
पूर्व विधायक ने पुलिस से कहा कि हमारी सरकार थी तो तुम लोगों को हम पेशाब पिलाया करते थे। आगे भी सरकार आने दो फिर बताएंगे। जिसकी वजह से मामला और गरमा गया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।
बीएसपी से हारने के बाद सपा में हुए शामिल
दरअसल, बीएसपी के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह बरेली के फरीदपुर विधानसभा से आरक्षित सीट पर विधायक चुने गए थे। लेकिन पिछली बार वह चुनाव हार गए। इसके बाद अब वह सपा में शामिल हुए है। जिसकी वजह से उनकी पत्नी सुनीता सिंह को सपा के समर्थन से फरीदपुर सीट से ब्लॉक प्रमुख के लिए सपा ने अपना प्रत्याशी चुना था। लेकिन शनिवार को हुए इलेक्शन में वह हार गई। जिसके बाद पूरा मामला बिगड़ गया।
हारने के बाद पैदल आ रही थी सुनीता सिंह
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ब्लॉक पर करीब एक किलोमीटर दूरी तक सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया था। किसी को भी वाहन लेकर आने जाने की अनुमति नहीं थी। बताया जा रहा है कि चुनाव रिजल्ट घोषित होने के बाद जब सुनीता चुनाव हार गई तो वह ब्लॉक से अपनी गाड़ी तक पैदल ही आ रही थी। इस पर पूर्व विधायक विजय पाल ने पुलिस से कहा कि वह अपनी पत्नी को गाड़ी से लेने जा रहे है। लेकिन पुलिस ने बैरियर पार करके गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं दी। इस पर हंगामा हो गया।
पहले काफी देर तक कहासुनी होती रही। लेकिन जब इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी तो विजय पाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिस से कहा कि जब हमारी सरकार थी तो तुम लोगों को हम पेशाब पिलाया करते थे। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया।
विधायक की पत्नी को मिले कुल 32 वोट
पूर्व बीएसपी विधायक विजय पाल की पत्नी को ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में केवल 32 वोट मिले। जबकि इनके विरोध में खड़ी हुई भाजपा प्रत्याशी विधायक डॉ. श्याम बिहारी के भाई श्रीपाल की पत्नी है।
एसएसपी बोले- कार्रवाई करेंगे
इस मामले में जब एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी पड़ताल के बाद किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…