News Addaa WhatsApp Group Join करें

Chaura Khas News/चौरा खास थाने पर आयोजित हुआ प्रथम थाना समाधान दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 24, 2022  |  3:41 PM

2,545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Chaura Khas News/चौरा खास थाने पर आयोजित हुआ प्रथम थाना समाधान दिवस WhatsApp
Responsive image

फाजिलनगर/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा शनिवार के सुबह 9 बजे से थाना चौरा खास पर आयोजित पहला थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को 2 बजे तक सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि चौरा खास थाना का पहला थाना समाधान दिवस लगा । जिसमें कुछ फरियादियो का तत्काल शिकायत का निस्तारण किया गया । रहसू जनौरी दुबे पट्टी निवासी राजिंदर राव जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग किए ।

इस मामले को राजस्व विभाग ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए फरियादी की समस्या को समाधान करने की बात कही, इस दौरान कानूनगो कसया अजय लाल श्रीवास्तव, लेखपाल पियूष दिवेदी, धनंजय पांडे, कालिंदी, मोहमद असलम, उपनिरीक्षक सुशील चौरसिया,कैलाश प्रसाद, अजय यादव मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking