कसया/कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को सभी थानों से लेकर पुलिस लाइन तक शान से तिरंगा लहराया गया व सलामी दी गयी। ध्वजारोहरण के बाद पुलिसकर्मियों को कर्तव्य परायणता और एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा झंडा लहराया गया। छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीणों संग, कई स्थानों पर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई,स्वतंत्रता दिवस के 76 वीं वर्षगांठ पर पूरा जिला आजादी की जश्न में डूबा रहा। गांव से शहर तक प्रमुख सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर शान से तिरंगा लहराया।कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर झंडा अभियान चलाया गया। स्कूल कॉलेजों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम देख सुनकर लोग मुग्ध हो गए।
सोमवार को सुबह थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने कसया थाना पर ध्वजारोहण किया,ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान व संविधान की एकता व अखण्डता को सुनिश्चित करने वाली बन्धुता को बढाने का संकल्प दिलाया गया।इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस ने कसया नगर में तिरंगा यात्रा निकाल कर घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया,यात्रा का शुभारंभ थाना परिसर से हुआ और पूरे नगर व प्रमुख मार्गो का भ्रमण करने के बाद इसका समापन हुआ,हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे के साथ सड़क पर दौड़ते कर्मियों को देख राहगीर उन्हें सलामी भी दे रहे थे। हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम भारत माता की जय नारे लगाते हुए एक साथ पूरी टीम नगर मे निकली।टीम के जोश और जब्बे को देखकर सड़क पर मौजूद लोगों ने भी टीम को सैल्यूट किया,यात्रा मे पुलिस कर्मी हाथों में तिरंगे लेकर चल रहे थे तथा स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान कर रहे थे। थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। देश हित में व देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि बलिदान से मिली आजादी को ध्यान में रखकर हम सभी को देश व समाज हित में कार्य करना चाहिए।इस दौरान थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव,एसआई विवेक पांडेय,एसआई अनिल शर्मा, कुशीनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय राय,कुशीनगर हाईवे चौकी प्रभारी सनी जावला,एसआई आकाश सिंह,एसआई अंजली त्रिपाठी,एसआई शैलेश यादव,हेड कांस्टेबल बिमलेश दुबे,हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल अश्वनी यादव,कांस्टेबल शेरबहादुर,कांस्टेबल अभिषेक मौर्य,अनिश यादव,कमलेश यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे….
थानाध्यक्ष ने मातहतों को दिलाया संकल्प,तिरंगा यात्रा निकालकर घर घर मे तिरंगा फहराने का आह्वान: थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को एकता व अखण्डता और सत्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…