News Addaa WhatsApp Group Join करें

आईजीआरएस निस्तारण में लगातार तीसरी बार तरयासुजान थाना यूपी में बना नंबर वन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 7, 2023  |  6:19 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आईजीआरएस निस्तारण में लगातार तीसरी बार तरयासुजान थाना यूपी में बना नंबर वन WhatsApp
Responsive image
  • प्रदेश के 75 जिलों की रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान

कुशीनगर । आईजीआरएस के निस्तारण में जनपद कुशीनगर के तरयासुजान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में प्रथम रैंक प्राप्त की है। तरयासुजान पुलिस को 90 में से पूरे 90 अंक प्राप्त हुए हैं जिसकी प्रतिशता 100 % रही जिले के तरयासुजान पुलिस को प्रथम रैंक हासिल हुआ है ।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

एक खास मुलाकात में इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मेरा थाना लागतार तीसरी बार प्रथम स्थान पर आया है। माह सितंबर में आयी कुल शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया गया है, जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित लोगो को मेरे द्वारा खुद निर्देशित किया जाता है। जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की मॉनिटरिंग मेरे द्वारा खुद की जाती है। उन्होंने ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को कार्यालय को ऑनलाइन भेजा जाता है प्राप्त संदर्भ की जांच ऑनलाइन दिए गए समय के अनुसार संबंधित को भेज दी जाती है। शिकायत करने वाले व्यक्ति कार्रवाई से संतुष्ट है कि नहीं जानकारी भी ली जाती है। जिससे कि की गई जांच की गुणवत्ता को जाना जा सके। प्रदेश में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का राज्यस्तरीय मूल्यांकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के कुशल निर्देशन में हम सभी कुशलता पूर्वक जनता की सेवा में लगे है। जनता की मुस्कान हमारी सफलता है इसमें उत्तर प्रदेश में तरयासुजान थाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में कुशीनगर जनपद की तरयासुजान पुलिस।नंबर वन बनी। अधिकारियो व कर्मचारीगणों की कार्यशैली के चलते प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और आगे भी इसी तरह से इस थाना की समस्त टीम जनता की सेवा में लगी रहेगी।समस्या का निस्तारण ही हमारी प्राथमिकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking