कुशीनगर । इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी 26 मई दिन रविवार को कुशीनगर व देवरिया का दौरा करेंगे ।
पूर्व सीएम का प्राइवेट हेलीकाप्टर पडरौना के उदितनारायण डिग्री कालेज के मैदान में अपरान्ह 1:50 बजे उतरेगा जहाँ सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह ऊर्फ पिंटू सिंह के पक्ष विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे । जनसभा के माध्यम से लोगो से पिंटू सिंह को जिताने की अपील करेंगे । इसके बाद उनका हेलीकाप्टर 3:20 बजे आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज पथरदेवा के मैदान में उतरेगा जहाँ कांग्रेस उम्मीदवार अखिलेश सिंह के लिए लोगो से वोट की अपील करेंगे ।
4: 15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जायेगे । उक्त जानकारी कांग्रेस प्रत्यासीअखिलेश सिंह ने दी है ।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…