News Addaa WhatsApp Group Join करें

फजिलनगर: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष इलियास ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पूर्व जिलाध्यक्ष के बगावती ऐलान ने बढ़ाई स्वामी प्रसाद की मुश्किलें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2022  |  10:05 AM

1,776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फजिलनगर: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष इलियास ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पूर्व जिलाध्यक्ष के बगावती ऐलान ने बढ़ाई स्वामी प्रसाद की मुश्किलें WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष तथा फाजिलनगर विधानसभा से सपा टिकटार्थी रहे इलियास अंसारी ने पार्टी से बगावत का ऐलान करते हुए फाजिलनगर विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है कि मैं आज घर पहुंच गया हूं और सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं के सहयोग से विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा। इलियास अंसारी के इस बगावती एलान से राजनीतिक हलचल मच गई है।यह बगावती बिगुल स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है, क्योंकि इलियास अंसारी सपा के बहुत ही पुराने नेता हैं तथा फाजिलनगर विधानसभा में इनकी पकड़ मुस्लिमों सहित सभी वर्ग में मानी जाती है पिछले विधानसभा में भी इन्होंने टिकट मांगी थी लेकिन इन्हें टिकट नहीं मिला जिससे नाराज होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन पार्टी के नेताओं ने किसी तरह उन्हें मना कर पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया था लेकिन इस बार यह मानने को तैयार नहीं है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking