News Addaa WhatsApp Group

भारी बारिश के कारण गंडक नदी में डिस्चार्ज बढ़ा, खड्डा इलाके में घरों में घुसा पानी

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 27, 2021  |  4:35 PM

760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारी बारिश के कारण गंडक नदी में डिस्चार्ज बढ़ा, खड्डा इलाके में घरों में घुसा पानी

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शुक्रवार को भारी बारिश के कारण बाल्मीकी गण्डक वैराज से 4 लाख से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज गण्डक नदी में छोड़ा गया जिससे खड्डा इलाके के नदी पार बसे गांवों में बाढ़ का पानी गांवों लोगों के घरों में घुस गया। खड्डा क्षेत्र के सालिकपुर व महदेवा गांव में सभी रास्तों सहित लोगों को घरों में पानी भर गया। इसको देखते हुए कुशीनगर के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व एसडीएम अरविंद कुमार ट्रैक्टर-ट्राली से प्रभावित गांव का दौरा किया। डीएम ने लोगों को आपदा में बाढ़ शरणालय पर ठहरने की अपील करते हुए सभी जरूरी सरकारी इंतजाम करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने एसडीआरएफ टीम के साथ ही साथ पुलिस को ग्रामीणों की मदद में लगाने के निर्देश दिए। बाढ़ शरणार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए संबंधित को निर्देशित करते हुए पशुओं को चारा, बीमारी में स्वास्थ्य टीम आदि लगाने को आदेशित किया। कटान स्थल का निरीक्षण कर बाढ़ खम्ड विभाग को कटानरोधी कार्य में शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking