खड्डा/कुशीनगर। एनईआर के महाप्रबंधक अंशुमान शर्मा के आगमन को लेकर गुरुवार को खड्डा रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। व्यापार मंडल के लोग ज्ञापन देने के लिए जुटे लेकिन उनके खड्डा से निकल जाने के कारण स्टेशन अधीक्षक को सवारी गाड़ी संचालित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
एनईआर के महाप्रबंधक अंशुमान शर्मा गुरुवार को बिहार की ओर से रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए पनियहवा और खड्डा रेलवे स्टेशन का खिड़की से निरीक्षण कर सिसवा बाजार की ओर रवाना हो गए। महाप्रबंधक के आगमन को लेकर खड्डा रेलवे स्टेशन पर व्यापार मंडल के लोग जुट गए और ट्रेन चलाने के लिए ज्ञापन देने के प्रयास में जुटे थे लेकिन उनके खड्डा में नहीं रुकने के कारण स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने खड्डा रेलवे स्टेशन से सुबह गोरखपुर जाने और शाम को गोरखपुर से नरकटियागंज की ओर आने के लिए ट्रेन संचालित कराने की मांग की।
इस दौरान इस दौरान संतोष जायसवाल, राजू गुप्ता, रवि प्रकाश रौनियार, दीनानाथ मद्धेशिया, अमरचंद मद्धेशिया, ईश्वर सिंह, नत्थू विश्वकर्मा, रामेश्वर मोदनवाल, भाजपा के आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…