News Addaa WhatsApp Group

कड़ी धूप में पिपराईच चीन मिल के जीएम पहुंचे गन्ने के खेत, खेतों में लगे खरपतवार की स्वयं करने लगे सफाई

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 2, 2024  |  4:15 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कड़ी धूप में पिपराईच चीन मिल के जीएम पहुंचे गन्ने के खेत, खेतों में लगे खरपतवार की स्वयं करने लगे सफाई

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर में कड़ी पिपराइच चीनी मिल के जीएम अरविंद कुमार लगातार इस कड़ी धूप में किसानों के प्लॉट प्लॉट पर जा कर किसानो से मिल कर गन्ना खेतो का निरीक्षण कर रहे हैं। आज मिल क्षेत्र के ग्राम रिठिया,अहिरौली, घोड़ादेउर, सहजौली,में निरीक्षण किया वही अहिरौली के किसान वीरेंद्र बहादुर सिंह के खेत में नई रिंग विधि से गन्ना की बुवाई किए।घोड़ादेउर निवासी किसान गुप्तार यादव के खेत में पहुंचकर गन्ने के खेत में लगे खर पतवार को जीएम स्वयं उखाड़ कर साफ़ करने लगे।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

ज्यादा खर पतवार होने से जीएम अरविंद कुमार ने जिसको देख कर किसान जीएम साहब की सराहना करने लगे। इस दौरान जीएम अरविंद कुमार ने किसानों को जागृत करते हुए कहा कि चीनी मिल से लगातार गन्ना के प्लॉटों का निरीक्षण किया जा रहा है।जिसमे किसानों को गैप फिलिंग की भी जानकारी देकर वैज्ञानिक विधि व सहफसली खेती करके किसान ज्यादा खुशहाल बन सकते है। उन्होंने बताया कि गन्ना एक नगदी फसल और गन्ना प्रकृतिक प्रकोप से कम प्रभावित होता है जिससे किसानों को फसल नुकसान जैसे ओला वृष्टि आदि से भी बचाया जा सकता है।गन्ने के उत्तम प्रजाति को.0118 , को. एल के 14201 आदि प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने को कहा।गन्ने की फसल को बढ़ावा देने के लिए चीनी मिल के जीएम किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों की निरीक्षण कर रहे हैं।गन्ना एक बार बोकर तीन फसल काट सकते हैं।किसान वैज्ञानिक विधि से सहफसली खेती की विस्तार बसंत कालीन गन्ना बुआई के साथ प्याज, भिंडी, लोबिया आदि की खेती करने से जहां गन्ने का लागत मूल्य मुफ्त हो जाएगा। उपज बढ़ेगा।तथा गन्ने में लगने वाले कीट भी नहीं लगेगा।गन्ना बुवाई पर जोर देते हुए बताया कि प्रेस मेड और दवा कृषि यंत्र आदि अनुदान पर चीनी मिल।दे रहा है मृदा परीक्षण के साथ कृषकों को फसल चक्र अपनाने तथा गहरी जुताई करने की सलाह दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ गन्ना अधिकारी सुनील यादव केन मैनेजर मनोज तिवारी सुपरवाइजर यशवंत सिंह सच्चिदानंद सिंह नीरज यादव विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking