रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नं0 1 अंबेडकर नगर (पपउर) में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन आचार्य ईश्वर चन्द्र दूबे ने कथा के दौरान कहा कि जब पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार बढ़ जाते हैं और चारो तरफ आसुरी शक्तियां हावी हो जाती है तो आसुरी शक्तियों का वध करने के पृथ्वी पर भगवान अवतरित होते हैं।
कथा व्यास ने अपने संगीतमयी कथा के जरिये कंस वध व रूक्मिणी विवाह के सुंदर प्रसंगों को सुनाया।उन्होंने कहा कि कंस के अत्याचार से जब पृथ्वी त्राहि- त्राहि करने लगी तब भगवान से भक्तों ने गुहार लगाई, तब भगवान कृष्ण अवतरित हुए।भगवान कृष्ण ने कंस को सुधरने का भगवान अनेक मौका दिये लेकिन वह सुधरने के बजाय और अत्याचारी बन गया। अंत में भगवान श्री कृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर मथुरा नगरी को उसके अत्याचारों से मुक्त किये तथा वसुदेव और देवकी को कारागार से मुक्त कराया , साथ ही कंस के अत्याचारों के शिकार कारागार में बंदी बनाये गये उसके पिता उग्रसेन महाराज को भी मुक्त करवाया और मथुरा के सिंहासन पर बैठाया। कथा व्यास रुक्मिणी विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया। कथा वाचक ने भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के भजनों को सुनाकर भक्तों को रसपान कराया।
इस दौरान यजमान रामाशंकर गुप्ता, शुभावती देवी, संदीप गुप्ता, कैलाश गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता सहित तमाम श्रोतागण उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…