News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी सफलता प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में शातिर चोर चार चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार — यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी की सक्रियता बनी मिसाल —

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 10, 2025  |  7:55 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी सफलता प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में शातिर चोर चार चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार — यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी की सक्रियता बनी मिसाल —

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों से चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी गोरखपुर को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को चार चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (IPS) व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार (PPS) के कुशल निर्देशन में हुई हैं।गुरुवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक रेलवे स्टेशन गोरखपुर के पुराने भाप इंजन के पास चोरी के मोबाइल लेकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अशोक कुमार, विनोद कुमार व एंटी-जहरखुरानी टीम के साथ मौके पर छापा मारा।
पुलिस ने मौके से अभियुक्त रियाज पुत्र भोला (निवासी पिपरा, थाना नेबुआ नौरंगिया, जिला कुशीनगर, उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चार चोरी की मोबाइल (कीमत लगभग ₹40,000) बरामद की गईं।

बता दे कि पूछताछ में अभियुक्त रियाज ने बताया कि वह ट्रेन और प्लेटफार्म पर यात्रियों के सोने के दौरान चोरी करता है तथा चोरी की मोबाइल व अन्य सामान लोगों को सस्ते दाम पर बेच देता है। उसने स्वीकार किया कि आज भी वह चोरी की मोबाइल बेचने के लिए स्टेशन आया था, तभी जीआरपी की टीम ने उसे पकड़ लिया। बरामद मोबाइलों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 241/2025, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

यहां बताना चाहूंगा कि अनुज कुमार सिंह की कार्यशैली चर्चा का विषय बन गया हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी गोरखपुर ने लगातार ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सक्रियता दिखाई है। उनकी निगरानी में अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा और बढ़ा है।

संबंधित खबरें
डस्टबीन के पास मिला 12 लाख का पर्स, जीआरपी की ईमानदारी ने जीता दिल—नाबालिग बच्ची भी सुरक्षित, परिवार को लौटे जेवर!
डस्टबीन के पास मिला 12 लाख का पर्स, जीआरपी की ईमानदारी ने जीता दिल—नाबालिग बच्ची भी सुरक्षित, परिवार को लौटे जेवर!

गोरखपुर। जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम ने ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते…

गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking