News Addaa WhatsApp Group

“गोरखपुर में पशु तस्करों की वारदात के बाद कुशीनगर पुलिस हाई अलर्ट पर, संतोष कुमार मिश्र की टीम ने कसी कमर”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 16, 2025  |  3:27 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“गोरखपुर में पशु तस्करों की वारदात के बाद कुशीनगर पुलिस हाई अलर्ट पर, संतोष कुमार मिश्र की टीम ने कसी कमर”

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

कुशीनगर। बीती रात्रि गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के धूसण गांव में पशु तस्करों ने उस समय सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, जब एक युवक उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था। बेखौफ तस्करों ने युवक की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प तक की स्थिति बन गई। सूत्रों की मानें तो इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

यह सवाल बड़ा है कि आखिर क्यों महानगर गोरखपुर पशु तस्करों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है? रात होते ही तस्कर आवारा पशुओं को पकड़कर लोडिंग करते हुए विभिन्न मार्गों से बिहार तक पहुंचाने में सफल हो जाते हैं।

हालांकि, कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र की टीम इन तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा अभियान चला रही है।इस क्रम में उत्तर प्रदेश बिहार पर स्थित तरयासुजान थाने की पुलिस ने कई बार हाईवे पर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा है। अभी हाल में ही पुलिस ने मुठभेड़ कर दर्जनों बेजुबान जानवरों को मुक्त कराया और कई तस्करों को लंगड़ा बनाकर जेल की सलाखों तक पहुंचाया।

बीती रात्रि की गोरखपुर की वारदात वहां की पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर कुशीनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने पशु तस्करों से दो-दो हाथ करने का ऐलान कर दिया है। तरयासुजान पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय है और तस्करों द्वारा हाईवे पर निगरानी बढ़ने के बाद अपनाए जा रहे वैकल्पिक रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सूत्रों द्वारा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस की सख्ती से तस्करों की कमर टूटना तय है।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking