News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 15, 2026  |  7:49 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
  • गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान
  • मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन, बच्चों को दीं शुभकामनाएं

खड्डा, कुशीनगर।गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल मठियां का विज्ञान वर्ग में पूरे मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का निरीक्षण किया गया व सराहना की गयी।

आज की हॉट खबर- मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

पूरे मण्डल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में दीपक और विनित को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ वहीं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभिनव कुशवाहा प्रथम स्थान पर रहे। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विभु देव दूबे एंड टीम रही। विज्ञान गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यशिका मौर्या रहीं, विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आरोही कुशवाहा , तृतीय स्थान पर शशांक कुशवाहा, चतुर्थ स्थान पर अवनी गुप्ता और पंचम स्थान पर प्रियांशु गुप्ता रहीं। साथ ही साथ आलोक कुशवाहा, कुशल रौनियार, रितिक, अनन्या व अंश का शानदार प्रदर्शन रहा ।

इस प्रतियोगिता में पूरे गोरखपुर मण्डल के लगभग सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 150 विद्यालय सम्मिलित हुए जिनमें आरपीआईसी स्कूल का दबदबा रहा। विद्यालय के संस्थापक महंथ तिवारी, प्रबंधक ई. नीरज तिवारी, सह प्रबंधक धीरज तिवारी, उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, सुनील पांडेय सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यालय के इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।

संबंधित खबरें
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

त्योहार से पहले सीमा पर सख्ती: तरयासुजान में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग
त्योहार से पहले सीमा पर सख्ती: तरयासुजान में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग

कुशीनगर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आमजन में…

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी हुई आयोजित
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी हुई आयोजित

बच्चों ने विभिन्न तरह की लगाई प्रदर्शनी प्रतिभावान छात्रों ने विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking