गोरखपुर। रामगढ़ ताल पुलिस द्वारा होटल की तलाशी लेने गए कानपुर के व्यापारी की संदिग्ध मौत होने के बाद छुट्टी से वापस आये एडीजी गुरुवार दोपहर उस होटल पहुंचे, जहां घटना हुई थी। एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि पुलिस पर आरोप लगा है जो कौतूहल का विषय बना हुआ है जांच जल्द से जल्द होनी चाहिए ताकि सत्यता सबको पता चल सके विवेचक जल्द से जल्द अपनी जांच करें जिससे न्याय उचित न्याय मिल सके।
वही कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। सीएम के निर्देश पर ADG लॉ एंड आर्डर और DG इंटेलिजेंस के नेतृत्व में दो कमेटियां बनाने के निर्देश दिए हैं। दोनों कमेटियां प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों का रिकार्ड रिव्यू करेंगी। दोषी पाए जाने पर फोर्स रिटायर्मेंट और बर्ख़ास्तगी की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कैंट राहुल भाटी सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…