News Addaa WhatsApp Group Join करें

Gorakhpur AIIMS:- एम्स अस्पताल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ बोले- जल्द तय होगी तारीख

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2021  |  3:23 PM

1,325 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Gorakhpur AIIMS:- एम्स अस्पताल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ बोले- जल्द तय होगी तारीख WhatsApp
Responsive image

यूपी चुनाव से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी गोरखपुर में एम्स का उद्घाटन करेंगे. पिछले चुनाव से पहले मोदी ने 2016 में इसका शिलान्यास किया था. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उद्घाटन की तारीख़ जल्द ही तय कर ली जाएगी.

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रधानमंत्री का समय लिया जाएगा. एम्स के बन जाने से राज्य के पूर्वांचल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो जायेंगी. लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ और वाराणसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

एक हज़ार लोगों को डॉक्टर देखते हैं

बता दें, योगी ने आज वर्चूअल तरीक़े से एम्स के डॉक्टरों से बातचीत की. साथ ही ओर्थोपेडिक विभाग के कुछ मशीनों का उद्घाटन भी किया. गोरखपुर में एम्स में ओपीडी तो पिछले साल से ही शुरू हो गया है. डॉक्टर यहां मरीज़ों को देखते तो हैं लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाता है. हर दिन क़रीब एक हज़ार लोगों को डॉक्टर देखते हैं.

कोरोना की दूसरी लहर को लेकर मचे कोहराम के बीच योगी की पहल पर एम्स में 30 बेड का कोविड अस्पताल भी शुरू हुआ था. तब सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद एम्स का दौरा किया था. योगी यहां आकर लगातार निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहे हैं. योगी की पहल पर मोदी सरकार ने यहां एम्स बनाने का एलान किया था. तब योगी गोरखपुर के सांसद हुआ करते थे. गोरखपुर की एम्स यूपी का दूसरा एम्स होगा.

610 बेड वाला अस्पताल

उत्तर प्रदेश का पहला ऑल इंडिया इन्स्टिटूट ऑफ मेडिकल साइंस मतलब एम्स रायबरेली में बना है. रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है. जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब वहां एम्स बनाने का फ़ैसला हुआ था. 2018 में यहां ओपीडी शुरू हो गया था. जबकि इसी साल जुलाई महीने से यहां मरीज़ों की भर्ती शुरू हो गई है. यहां की एम्स 610 बेड वाला अस्पताल है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking