News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: बीट व्यवस्था में बेहतर कार्य करने वाले बीट पुलिसकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत- एडीजी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 8, 2021  |  6:17 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: बीट व्यवस्था में बेहतर कार्य करने वाले बीट पुलिसकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत- एडीजी
  • जोन के सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक माह की 5 तारीख दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र- एडीजी

गोरखपुर।बीट व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एडीजी जोन अखिल कुमार ने जोन के सभी जनपदों उच्च अधिकारियों को समय – समय पर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश देते रहते हैं।सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों द्वारा इन निर्देशों के अनुक्रम में अपने जनपद में बीट व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यथोचित प्रयास भी किए जाते रहे हैं बीट व्यवस्था के तहत बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अच्छे बीट पुलिस अधिकारियों का चयन करने और उन्हें पुरस्कृत किए जाने हेतु एडीजी जोन द्वारा सभी जनपदों को निर्देशित किया गया है । इस व्यवस्था के अनुसार थाना स्तर पर एवं जनपद स्तर पर सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा । प्रत्येक प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष द्वारा अपने थाने से 3 बीट पुलिस अधिकारियों ( मुख्य आरक्षी / आरक्षी ) का नाम प्रस्तावित किया जाएगा और क्षेत्राधिकारी द्वारा इनमें से सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी का चयन किया जाएगा इसी प्रकार सभी सर्किलों के सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी में से जनपद स्तर पर सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी का चयन अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा उक्त चयन का आधार अपराध नियंत्रण जनता से अच्छा व्यवहार एवं सराहनीय कार्य होगा थाना स्तर पर सर्वोत्तम का चयन प्रत्येक माह की तारीख तथा जनपद स्तर पर सर्वोत्तम का चयन प्रत्येक माह की 03 तारीख तक कर लिया जाएगा । थाना स्तर पर चयनित किये गये सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी का नाम एवं फोटो थाना कार्यालय में 2 तारीख को एवं जनपद स्तर पर चयनित सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी का नाम एवं फोटो पुलिस कार्यालय में 5 तारीख को सहज दृश्यमान स्थान पर लगाया जाएगा , जिससे आम जनता को भी इसकी जानकारी हो , साथ ही साथ अन्य पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित हों जोन के सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक माह की 5 तारीख को जोनल कार्यालय पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking