News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: दो सगे भाई समेत तीन बच्चों का अपहरण, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम: एसएसपी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 19, 2021  |  2:11 PM

756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: दो सगे भाई समेत तीन बच्चों का अपहरण, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम: एसएसपी WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। सहजनवां नगर पंचायत के लुचुई वार्ड में किराये के मकान में रहने वाले दो सगे भाई अपने नाबालिग दोस्त के साथ घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गीडा इलाके का एक बच्चा अपने दोस्त दो भाइयों के पास आया और फिर तीनों साथ ही गए थे और लापता हो गए। मामले में एसएसपी ने जानकारी देने के लिए नंबर जारी करते हुए बताया है कि जो भी इनकी सूचना देगा उसे इनाम दिया जाएगा।

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

तीन बच्‍चों के साथ लुचुई में कमरा लेकर रहते हैं गिरीशधर द्विवेदी

बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रानीपुर विशेश्वर बाजार निवासी गिरीश धर द्विवेदी व उनकी पत्नी रीना गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पहले खरैला में किराया का कमरा लेकर रहते थे मगर अप्रैल में लुचुई में कमरा लेकर रहने लगे। गिरीश के दो बेटे 12 वर्षीय रूद्र उर्फ छोटे व 11 वर्षीय सिद्धार्थ उर्फ पिद्दी व एक बेटी है। रूद्र कालेसर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 व सिद्धार्थ कक्षा 2 में पढ़ता है। सिद्धार्थ की कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय दीपक थापा पुत्र सूर्य बहादुर थापा खरैला में किराये के मकान में अपने स्वजन के साथ रहता है।

रुद्र व सिद्धार्थ को घर से ले गया था दीपक, बहन ने किया था विरोध

दीपक लुचुई स्थित गिरीश के घर पहुंचा और मंगलवार दिन में 11 बजे रूद्र व सिद्धार्थ को साथ लेकर जाने लगा, जिसका बहन ने विरोध किया लेकिन तीनों साथ निकल गए। देर शाम तक वापस नहीं आने पर गिरीश ने खोजबीन कर पुलिस को तहरीर दी। अज्ञात के खिलाफ पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही है। एसओ आरपी सिंह कहा कि तीनों नाबालिग बच्चों की तलाश हो रही है। सहजनवां कस्बा में देखे भी गए हैं।

खरैला में साथ रहते थे दोनों परिवार

नेपाल के पोखरा निवासी सूर्य बहादुर थापा गीडा स्थित एक माडल शाप पर काम करता है और खरैला में किराये का कमरा लेकर रहता है। गिरीश भी पहले खरैला में ही किराये का कमरा लेकर रहते थे लेकिन अप्रैल में लुचुई में रहने के लिए आ गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking