News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: बीट व्यवस्था को और प्रभावशाली बनाने की जरूरत- अखिल कुमार एडीजी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 25, 2021  |  8:42 PM

1,127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: बीट व्यवस्था को और प्रभावशाली बनाने की जरूरत- अखिल कुमार एडीजी

गोरखपुर । अपर पुलिस महानिदेशक जोन, गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा बीट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये जोन के सभी जनपदों की समीक्षा करायी गयी है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

बीट ब्यवस्था और प्रभावशाली हो इसके लिये जोन के समस्त जनपदों में बीट व्यवस्था प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जोन कार्यालय में नियुक्त निरीक्षक उपनिरीक्षक को जोन के जनपदों के थानों पर भेजकर समीक्षा करायी गयी। जिसके क्रम में आज अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा जोन के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षकगण की गुगल मीट के माध्यम से गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में नवीन बीट प्रणाली के अन्तर्गत बीट पुलिस अधिकारियों के कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बीट प्रणाली को अधिक प्रभावशाली बनाये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिया गया तथा जनपद में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा करते हुए हत्या व बलात्कार के शेष लम्बित अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गयी। गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती व देवीपाटन परिक्षेत्र एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर भी मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking