News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: प्रेमिका के प्यार में हुआ था चार वर्षीय बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2021  |  6:09 PM

696 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: प्रेमिका के प्यार में हुआ था चार वर्षीय बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ता गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर (न्यूज अड्डा)। चौरी चौरा पुलिस ने 4 वर्षीय अपहृत बालक को 48 घंटे के अंदर सकुशल किया बरामद 20 अक्टूबर को 11 बजे विशंभरपुर में 4 वर्षी बालक के अपहरण होने की सूचना दीया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लिखित तहरीर के आधार पर चोरी चोरा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 404/21 धारा 363 भादवी बनाम रामू कन्नौजिया अज्ञात पंजीकृत किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी को बच्चे को तत्काल बरामद करने हेतु निर्देशित किया पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा जगत राम कनौजिया प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा श्याम विहार सिंह सहित चार टीमें गठित कर स्वयं बच्चे की तलाश में लग गए चारों टीमों ने अलग-अलग जनपदों में बच्चे की तलाश में लग गए फोटो दिखाकर बच्चे की तलाश जारी रखें सोनबरसा बाजार से आगे नीले रंग का लोअर स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहने एक 4 वर्षीय बच्चा लेकर खड़ा है की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त रामू कन्नौजिया पुत्र अवधेश प्रसाद निवासी धर्मोली थाना हाटा कुशीनगर को बच्चे के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त रामू कनौजिया ने बताया कि अपहृत बालक की मां से विगत कई वर्षों से हम प्यार करते हैं हम दोनों के बीच में गहरे रिश्ते हैं परंतु इस बात की भनक लड़के के पिता को लग गई थी जो निरंतर इस बात पर आपत्ति कर रहा था क्योंकि उसकी पत्नी विगत 4 माह से मेरे साथ रह रही थी उसका मेरे साथ रहना लड़के के पिता को खटक रहा था आए दिन वह लड़के की मां को मुझ से अलग करने के लिए तरह-तरह का जुगत कर रहा था इस लिए उसको सबक सिखाने के लिए बिना किसी को बताए उसके बच्चे का अपहरण विशंभरपुर गांव से बहला फुसलाकर अपने साथ ले आया इस बच्चे के एवज में लड़के के पिता पर दबाव बनाकर उसकी पत्नी से विवाह विच्छेदन कर लड़के की मां से शादी करना चाहता था इसलिए बच्चे अपहरण हमारे द्वारा किया गया। गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह उप निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा उपनिरीक्षक रवि सेन यादव उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह कांस्टेबल प्रिंस यादव कांस्टेबल पीयूष कुमार सिंह कांस्टेबल राजेंद्र कुमार यादव सम्मिलित रहे। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पत्रकार वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी। एसपी उत्तरी की मौजूदगी में पुलिस ने बच्चे को बच्चे के पिता को सुपुर्द किया

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking