News Addaa WhatsApp Group Join करें

तीन अवैध चाकू बरामदगी का ट्वीट कर ट्रोल हो गई गोरखपुर पुलिस…लोगों ने पूछा- चाकू का लाइसेंस कैसे मिलता है ये बता दीजिए सर…

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2021  |  10:47 PM

1,002 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तीन अवैध चाकू बरामदगी का ट्वीट कर ट्रोल हो गई गोरखपुर पुलिस…लोगों ने पूछा- चाकू का लाइसेंस कैसे मिलता है ये बता दीजिए सर… WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के बाद गोरखपुर पुलिस कठघरे में है। एसएचओ समेत छह पुलिसवालों पर दफा 302 में केस दर्ज है। क्राइम ब्रांच इन सभी की तलाश कर रही है। इन सबके बीच गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिस पर उसे ट्विटर यूजर्स के गुस्से का शिकार बनना पड़ा।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

पहले आपको बताते हैं कि गोरखपुर पुलिस का ट्वीट क्या था। गोरखपुर पुलिस के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा गया, ‘एसएसपी गोरखपुर के निर्देशन में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराधों पर नकेल कसने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध चाकू रखने पर 3 मुकदमे में 3 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। बरामदगी अवैध चाकू 3 अदद।’तीन अवैध चाकू बरामदगी का ट्वीट कर ट्रोल हो गई गोरखपुर पुलिस...लोगों ने पूछा- चाकू का लाइसेंस कैसे मिलता है ये बता दीजिए सर...

इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने गोरखपुर पुलिस की जमकर खबर ली।

विकास नाम के एक यूजर ने सवाल पूछा,

“सर घर पर आलू, टमाटर, गाजर, मूली, भिंडी, वाले चाकू का भी लाइसेंस लेना पड़ेगा किया??”
https://twitter.com/DaruVikas/status/1443374670690930696?s=20

नितीश पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा,

‘तो सर अब चाकू का लाइसेंस कैसे मिलता है ये भी तो बता दीजिए ताकि गलती से आपको हम भी मौका ना दे दें हमारी जान लेने का। प्लीज जनहित में भी बता दीजिए। ये तो घरेलू आइटम है कोई भी खरीद के ला सकता है।’

गोविंद यादव नाम के यूजर ने पूछा,

‘मेरे घर में दो चाकू हैं। सब्जी काटता हूं उनसे। बताएं उनका लाइसेंस कहां से बनवाना है। गांव शिफ्ट होते टाइम यूपी से गुजरना होगा तो लाइसेंस साथ रखूंगा, मुकदमा नहीं लिखेगा।’
https://twitter.com/ahirr_7/status/1443309259739975680?s=20

मेराज सिद्दीकी नाम के यूजर ने गोरखपुर पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा,

‘ऐसे ही उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनी रही तो वो दिन दूर नहीं जब बाल काटने वाले सैलून पर रखे उस्तरे का भी लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। लेकिन सब छोड़ दीजिए सर ये बता दीजिए कि क्या किसानों को अब धान-गेंहू काटने वाले हथियार का भी लाइसेंस बनवाना पड़ेगा क्या? वो तो चाकू से बड़ा होता है।’
https://twitter.com/MerajSi80405909/status/1443346869392977921?s=20

मोहित चोपड़ा नाम के यूजर ने लिखा,

‘ग्रेट वर्क, इससे बहुत क्राइम कंट्रोल होगा। चाकू रखने जैसा संगीन जुर्म करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले और बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मान देते हुए प्रमोशन और राष्ट्रपति मेडल के लिए इनका नाम मनोनीत करे राज्य सरकार।’

सिटिजन ऑफ इंडिया हैंडल से लिखा गया,

‘भइया जितने पैसे चाहिए उतना खुल के मांग लिया करो। कम पड़े तो घर-घर जाकर वसूल लिया करो पर किसी को जान से न मारा करो, किसी का बच्चा तो किसी के वृद्ध माता-पिता घर पर उसका इंतजार कर रहे होते हैं।’

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking