गोरखपुर । बुधवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज पर अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।प्रभु श्री राम के पावन एवं आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर मानव सभ्यता को महाग्रंथ ‘रामायण’ का अनुपम उपहार भेंट करने वाले, महान रचनाकार, देववाणी संस्कृत के मर्मज्ञ, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी को उनकी जयंती पर सभी पदाधिकारियों ने नमन किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय अनुराग मझवार जी ने कहा कि बाल्मीकि जी समतामूलक विचार मानव-संस्कृति के पथ प्रदर्शक रहे हैं और हमेशा मानव कल्याण के लिए मार्ग दर्शन करते रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृत लाल भारती, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महामंत्री अनिल कुमार मंत्री संदीप मझवार,श्रेयांशू पासवान, मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन, मंडल अध्यक्ष बिस्मिल नगर राजेश कुमार, मंडल महामंत्री अभिषेक सागर,शशि शोनकर आदि पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…