News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर में लगातार दूसरी हत्या के बाद एक्शन में SSP, 48 घंटे पहले थानेदार बने केके राणा लाइन हाजिर, CO का हुआ तबादला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2021  |  1:08 PM

978 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर में लगातार दूसरी हत्या के बाद एक्शन में SSP, 48 घंटे पहले थानेदार बने केके राणा लाइन हाजिर, CO का हुआ तबादला

गोरखपुर में लगातार दो हत्या के बाद योगी सरकार सख्त हो गई है. वहीं गोरखपुर के एसएसपी ने मनीष प्रजापति हत्या मामले में एक सीओ और एसएचओ पर कार्रवाई की है. इधर, पुलिस ने निर्देश जारी किया है कि वेटर मनीष प्रजापति हत्या के आरोपितों पर रासुका लगाया जाएगा.

आपके लिए और..- इंस्टाग्राम का इश्क पड़ा भारी! 20 दिन की ‘आशिकी’ का...

जानकारी के मुताबिक पिछले 2 दिनों से शहर में हत्या को लेकर गोरखपुर के एसएसपी ने एसएचओे रामगढ़ताल के के राणा को लाइन हाजिर कर दिया है. उनकी जगह क्राइम ब्रांच के सुशील शुक्ला को रामगढ़ताल थाने भेजा गया है. कैंट सीओ का ट्रांसफर करते हुए बांसगांव भेज दिया गया है.

मालूम हो कि बीती रात रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित एक मॉडल शॉप पर कार्यरत कर्मचारियों की कुछ मनबढ़ युवकोंं ने मामूली बात पर पिटाई कर दी थी पिटाई में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के तारामंडल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मॉडल शॉप में शाम 7:00 बजे एक युवक शराब लेने पहुंचा था. पैसे की लेनदेन को लेकर मॉडल शॉप के कर्मचारी से उसका विवाद हो गया. गुस्से में उसने अपने कुछ साथियों को बुलाकर मॉडल शॉप के कर्मचारी 25 वर्षीय मनीष प्रजापति की राड व डंडों से जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान एक अन्य कर्मचारी रघु उसेे बचाने आया तो बदमाशों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए.

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking