News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: गाड़ी साइड करने के विवाद में ग्राम प्रधान की पीट पीटकर हत्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2021  |  12:32 PM

977 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: गाड़ी साइड करने के विवाद में ग्राम प्रधान की पीट पीटकर हत्या

गोरखपुर। गाड़ी साइड करने को लेकर हुई कहासुनी से नाराज मनबढ़ों ने भाजपा नेता व सेमराडाढ़ी गांव के प्रधान जेडी रंजन की हत्या कर दी। मनबढ़ों ने सोमवार को दिन में भाजपा नेता और उनके साले को बुरी तरह से पीटा। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां रात में करीब नौ बजे भाजपा नेता की मौत हो गई। मौत की खबर पहुंची तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक आरोपितों सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

सहजनवां थाना क्षेत्र के सेमराडाढ़ी गांव के प्रधान भाजपा नेता जेडी रंजन अपने साले मिथिलेश के साथ गांव में बन रहे पंचायत भवन के लिए आए सामान को उतरवा रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव का चिन्ता अपने तीन बेटों के साथ कार से घर जा रहा था। पंचायत भवन का सामान लेकर आई गाड़ी को रास्ते से हटाने को लेकर प्रधान और चिंता के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि चिंता और उसके तीनों बेटों ने लाठी-डंडे से भाजपा नेता जेडी रंजन तथा उनके साले की बुरी तरह से पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ठर्रापार ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में सोमवार की रात करीब 9 बजे जेडी रंजन की मौत हो गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking