News Addaa WhatsApp Group Join करें

अपराध पर विराम लगाने के लिये जोन से बुलाये गये गोरखपुर तेजतर्रार इंस्पेक्टर- अखिल कुमार एडीजी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2021  |  9:42 AM

1,556 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपराध पर विराम लगाने के लिये जोन से बुलाये गये गोरखपुर तेजतर्रार इंस्पेक्टर- अखिल कुमार एडीजी WhatsApp
Responsive image
  • बलरामपुर गोंडा बहराइच सिद्धार्थनगर के दस इंस्पेक्टर संभालेंगे प्रभार, रोकेंगे अपराध

गोरखपुर। । आम लोगो के दिल मे यह धारणा है की अगर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार काश ! अठाईस सितंबर को गोरखपुर में रहते तो मनीष गुप्ता कि शायद जान बच जाती और पुलिस की छवि धूमिल नहीं होती ,अब जो पुलिस के ऊपर दाग लगा है उसे साफ होने में वक्त लगेगा धूमिल दाग को साफ करने के लिए गोरखपुर जोन के अन्य जनपदों में तैनात तेजतर्रार इंस्पेक्टरों को बुलाकर गोरखपुर जिले में तैनात किया जाएगा जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश कायम किया जा सके। *अपने कार्यो से आमजनो के दिलो में जगह बनाने वाले ऐसा अधिकारी काफी दिनों के बाद गोरखपुर जोन को मिला है,निरीहों की आवाज सुन कर त्वरित कार्यवाही की अंजाम दिलाना जहाँ इनकी फितरत है, वही महकमे में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, अधिकारियों को पुचकार कर प्रशस्ति पत्र देकर हौसला हफजाई भी करते है। वही कर्तब्यों में लापरवाही बरतने वालो को दण्ड देना इनका कार्यो में सुमार लाता है।*

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

इसे भी पढ़े

अठाईस सितंबर को एडीजी जोन अखिल कुमार की अनुपस्थिति में रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के कृष्णा होटल में रामगढ़ ताल पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाशी के दौरान मनीष गुप्ता की मृत होना व तीस सितंबर को रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में ही मॉडल शॉप पर कर्मचारी द्वारा मुफ्त में दारू ना पिलाना महंगा पड़ा जिसे अपने जान की कुर्बानी देनी पड़ी गुंडों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया तीस सितंबर को ही खोराबार थाना अंतर्गत रामगढ़ खुर्द पासी टोला प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथी पर गोली चलाई लेकिन मोबाइल ने जान बचा दिया अब ऐसी घटना घटित ना हो इसको लिये एडीजी जोन छुट्टी से वापस आने पर घटना स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर फैसला लिया कि गोरखपुर जोन के अन्य जनपदों में तेजतर्रार निरीक्षकों को बुलाकर गोरखपुर के स्थिति को सुधारा जाए ।क्योंकि गोरखपुर जनपद में तेजतर्रार इंस्पेक्टरों का तबादला गैर जनपदों में हो जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुआ है, अन्य जनपदों से तेजतर्रार इंस्पेक्टरों के आ जाने से कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिये जोन के अन्य जनपदों से दस इंस्पेक्टरो को बुलाया जा रहा है।

यह निरीक्षक आ सकते है सीएम सिटी

सिद्धार्थनगर से निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ,बहराइच से निरीक्षक मधुप कुमार मिश्र निरीक्षक संजय कुमार सिंह गोंडा से निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह , बलरामपुर से निरीक्षक कमलेश कुमार निरीक्षक विवेक मलिक निरीक्षक मानवेंद्र पाठक निरीक्षक चंद्रहास मित्र निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई को सीएम सिटी में आने की चर्चाएं है। इन लोगो को यहाँ आने से घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना पड़ेगा तभी अपराध व अपराधियों पर अंकुश पूर्ण रूप से लग सकेगा ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking