News Addaa WhatsApp Group Join करें

जीआरपी पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के 3 मोबाइल फोन एवं 20 हजार नकदी के साथ किया गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 21, 2023  |  9:17 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीआरपी पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के 3 मोबाइल फोन एवं 20 हजार नकदी के साथ किया गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर।जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर चोर को तीन अदद चोरी की मोबाइल एवं माल बिक्री का कुल 20 हजार रुपए बरामद करते हुए उसके विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के निर्देशन में ट्रेन एवं प्लेटफार्मों पर चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामदयाल यादव उप निरीक्षक राजेश भारती उपनिरीक्षक संजय यादव हेड कांस्टेबल लाल बहादुर यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली गोरखपुर प्लेटफार्म नंबर 2 के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध शातिर चोरी के फिराक में है। पुलिस टीम को देख वह भागने के फिराक में था लेकिन उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन एवं चोरी के सामानों के बिक्री के 20 हजार रुपए नकद बरामद किया गया। पुलिस की पुछताछ में उसने अपने नाम सोनू सिंह पुत्र अजय सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी मदनपुर भेड़िहारी थाना खड्डा बताया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त एसी एवं स्लीपर कोच ट्रेनों में सामानों की चोरी कर उतर जाता था जिसे पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। उसके विरुद्ध जीआरपी थाना कानपुर, गोण्डा, लखनऊ, चारबाग थानों पर एनडीपीएस, चोरी आदि अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking