News Addaa WhatsApp Group

धूमधाम से मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की जयंती , हुआ शबद कीर्तन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 17, 2024  |  7:42 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूमधाम से मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की जयंती , हुआ शबद कीर्तन

रामकोला/कुशीनगर । सिख धर्म के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद की जयंती को सिख समुदाय के लोगों नेे बुधवार को रामकोला चीनी के कालोनी स्थित गुरुद्वारे में 357 वां प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाये।इस अवसर पर गुरुद्वारा में कीर्तन और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ हुआ।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

शबद कीर्तन के उपरांत सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रसाद स्वरूप लंगर का आयोजन किया गया जिसमें गुरु गोविन्द सिंह के अनुयायियों सहित तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।सरदार ज्ञानी संजय सिंह ने बताया कि गुरु जी ने खालसा वाणी – “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह” भी दी।इसके साथ ही उन्होंने जीवन जीने के लिए पांच सिद्धांत भी बताए जिन्हें ‘पांच ककार’ कहा जाता है। पांच ककार में ये पांच चीजें आती हैं जिन्हें खालसा सिख धारण करते हैं। ये हैं- ‘केश’, ‘कड़ा’, ‘कृपाण’, ‘कंघा’ और ‘कच्छा’. इन पांचो के बिना खालसा वेश पूर्ण नहीं माना जाता है।चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने कहा कि उनका जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है। गुरु गोविंद ने अपने अनुयायियों को मानवता के लिए शांति, प्रेम, करुणा, एकता और समानता की पढ़ाई।

इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय, संजय तिवारी,गन्ना महा प्रबंधक सतीश बलियान, सतीश सिंह चौहान, अवधेश सिंह, उर्मिला धारीवाल, आनंद मिश्रा, संंजय चावला, कमल राज मधोक, राज मनोहर, राजेश शर्मा,खजान सिंह, नीतू मधोक, शशि नंदा, मंजू चावला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking