News Addaa WhatsApp Group

गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति व्यवस्था बदहाल, उपभोक्ता परेशान

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 15, 2025  |  6:34 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति व्यवस्था बदहाल, उपभोक्ता परेशान
  • जर्जर पोल, ओवरलोड ट्रांसफार्मर और अघोषित कटौती से उपभोक्ता त्रस्त

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। पारेषण खंड के 132/33 केवीए विद्युत उपकेंद्र राजापाकड़ से जुड़ा 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र गुरवलिया क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। वर्षों पुराने, जर्जर हो चुके पोल और तारों के सहारे आपूर्ति संचालित हो रही है। स्थिति यह है कि गर्मी बढ़ते ही तार बार-बार गर्म होकर टूट जाते हैं, जिससे आपूर्ति आए दिन बाधित होती रहती है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण लो वोल्टेज और वोल्टेज में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है। गर्मी में जैसे-जैसे लोड बढ़ता है, वैसे-वैसे ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। आपूर्ति अक्सर अचानक बंद हो जाती है और बहाल होने में घंटों लग जाते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग के कर्मचारी छोटी-छोटी खराबी को भी फाल्ट बताकर शट डाउन कर देते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति की दशा दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। अघोषित विद्युत कटौती ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी में जब राहत की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, तब विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित रहती है।

बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अधिक कठिनाई होती है।ओमप्रकाश उर्फ भुआल गोंड़, धर्मेंद्र कुमार, लालपहाड़ी कुशवाहा, मोतीचंद कुमार, मुन्नीलाल गोंड आदि ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि जर्जर पोल व तारों को शीघ्र बदला जाए, ट्रांसफार्मरों का लोड संतुलित किया जाए तथा अघोषित कटौती और अनावश्यक शट डाउन पर तत्काल रोक लगाई जाए। अन्यथा उपभोक्ता जल्द ही विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking