News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाईवे पर ‘सवारी युद्ध’! बीच चौराहे पर भिड़े दो गुट, वायरल वीडियो के बाद चौकी प्रभारी महेश मिश्र का ताबड़तोड़ एक्शन, पांच गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2026  |  6:32 PM

680 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाईवे पर ‘सवारी युद्ध’! बीच चौराहे पर भिड़े दो गुट, वायरल वीडियो के बाद चौकी प्रभारी महेश मिश्र का ताबड़तोड़ एक्शन, पांच गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे के हाईवे चौराहे पर सवारी बैठाने को लेकर गुरुवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते चौराहा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और राहगीरों के सामने दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही तमकुहीराज पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महज कुछ ही देर में कार्रवाई कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
घटना के बाद चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेश मिश्र ने अपनी टीम के साथ वायरल वीडियो की बारीकी से जांच कर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान कराई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी महेश मिश्र की इस फुर्तीली कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

वहीं प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने स्पष्ट कहा कि सवारी बैठाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है और सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने दो टूक कहा कि “किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और अवांछनीय तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उपद्रव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली घटनाओं को भी गंभीरता से लेकर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking