News Addaa WhatsApp Group

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 21, 2026  |  4:49 PM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का कसया पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया डीजल, वारदात में प्रयुक्त उपकरण व वाहन भी बरामद किए हैं।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग टैंकर से बैतालपुर डिपो से तेल सप्लाई का काम करते थे। रात के समय अपनी अर्टिगा कार की नंबर प्लेट को ग्रीस व काले मैटेरियल से ढककर या बदलकर पहचान छुपा लेते थे। इसके बाद हाईवे किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से पाइप के माध्यम से डीजल निकालकर गैलनों में भरते और बाद में टैंकर में स्टोर कर बेच देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान निवासी गोरखपुर,रितविक रावत निवासी गोरखपुर,शुभम यादव निवासी गोरखपुर
मोनू उर्फ श्याम सूरत पासवान निवासी गोरखपुर,आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू निवासी देवरिया के रूप में हुआ हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 75 लीटर डीजल, दो लोहे की रॉड, दो प्लास्टिक पाइप, पांच प्लास्टिक गैलन (50-50 लीटर), एक अर्टिगा कार (UP53FA1527) व एक टैंकर (UP53DT5963) बरामद किया है। स्थानीय पुलिस इस संबंध में थाना कसया पर मु0अ0सं0 0177/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

यहां बताना चाहूंगा कि इस कामयाबी को अमली जामा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, उपनिरीक्षक गनेश प्रजापति, कांस्टेबल उमाशंकर, कांस्टेबल आलोक यादव, कांस्टेबल अभिषेक राय, कांस्टेबल सूरज मिश्रा एवं कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून का शिकंजा कसता जा रहा है।

संबंधित खबरें
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking