News Addaa WhatsApp Group

हनुमान जन्मोत्सव पर तमकुहीराज में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन रामलीला मैदान में गूंजेगी रामकथा, अयोध्या धाम से साध्वी स्मिता दीदी करेंगी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 9, 2026  |  2:37 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमान जन्मोत्सव पर तमकुहीराज में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन रामलीला मैदान में गूंजेगी रामकथा, अयोध्या धाम से साध्वी स्मिता दीदी करेंगी

तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। नगर के सुप्रसिद्ध रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इस धार्मिक कथा को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। नगर व क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि तमकुहीराज में बीते कई वर्षों से श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती रही है। इस शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। शोभायात्रा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती है और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना देती है।
इसी क्रम में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव को और अधिक भव्य रूप देने के उद्देश्य से श्रीराम कथा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। कथा के आयोजन को लेकर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में नगर के प्रमुख व्यवसायियों और गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रीराम कथा आयोजन समिति का गठन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अयोध्या धाम से साध्वी स्मिता दीदी तमकुहीराज आकर श्रीराम कथा का वाचन करेंगी। उनके मुखारविंद से होने वाली रामकथा का श्रवण करने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
गठित आयोजन समिति में संरक्षक के रूप में नगर पंचायत जे.पी. गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता व आनंदी लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदीप सोनी को समिति का अध्यक्ष और नंद प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मनोज राय, पवन वर्मा, बृजकिशोर गुप्ता, सीताराम गुप्ता, त्रिवेणी गुप्ता तथा संजय गुप्ता सहित कई लोगों को समिति का सदस्य बनाया गया है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति में अन्य सामाजिक व धार्मिक लोगों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संदेश फैलाने का कार्य करेगा।
नगर को भगवामय बनाने के लिए हाइवे चौराहे से रामलीला मैदान तक बड़े बड़े भगवा ध्वज लगाने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए नगर के सभी लोग अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिये हैं।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में मारुति सुजुकी के ‘स्मार्ट व्हील’ ब्रांच का भव्य शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन
सलेमगढ़ में मारुति सुजुकी के ‘स्मार्ट व्हील’ ब्रांच का भव्य शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर स्थित कस्बा सलेमगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे मारुति…

‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर के साथ आरोपी गिरफ्तार
‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। खुद को आईएफएस अधिकारी बताकर ग्रामीण युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा…

अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking