News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ में मारुति सुजुकी के ‘स्मार्ट व्हील’ ब्रांच का भव्य शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 9, 2026  |  1:30 PM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ में मारुति सुजुकी के ‘स्मार्ट व्हील’ ब्रांच का भव्य शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर स्थित कस्बा सलेमगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे मारुति सुजुकी के ‘स्मार्ट व्हील’ नए ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मनमोहन दीक्षित तथा विशिष्ट अतिथि प्रख्यात समाजसेवी और युवाओं के बीच लोकप्रिय मृत्युंजय ठुकराई उर्फ बुलेट भैया ने फीता काटकर ब्रांच का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर रविंद्रनगर समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यापारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर किया गया।
मुख्य अतिथि मनमोहन दीक्षित ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक ऑटोमोबाइल सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। अब लोगों को वाहन से जुड़ी सेवाओं के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वहीं विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय ठुकराई (बुलेट भैया) ने कहा कि इस ब्रांच के खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
ब्रांच प्रबंधन की ओर से बताया गया कि स्मार्ट व्हील (मारुति सुजुकी) का यह नया केंद्र ग्रामीण स्तर पर ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से खोला गया है। यहां मारुति सुजुकी के विभिन्न मॉडल की जानकारी, बुकिंग, फाइनेंस सुविधा और वाहन से संबंधित अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को सुगमता से लाभ मिल सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने ब्रांच का निरीक्षण कर प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking