News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 29, 2026  |  9:48 PM

277 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला
  • दलित समुदाय के लड़के ने दूसरे हिन्दू लड़की से किया था अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव में नवयुवक दंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना आम होते ही गांव सहित इलाके में सनसनी मच गई। विजातीय कोर्ट मैरेज के महज 6 माह के भीतर पति- पत्नी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेज कर गहनता से जांच पड़ताल एवं कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

हनुमानगंज के जिन्ना छपरा गांव निवासी गोरखपुर में 11वीं पढ़ने वाला छात्र रितेश कुमार पुत्र दयानिधि भारती उम्र करीब 22 वर्ष ने जूनियर हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान पूजा शर्मा पुत्री गोपाल शर्मा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी खड्डा वार्ड 09 थाना खड्डा से कोर्ट मैरेज किया था। पति पत्नी साथ में जिंदा छपरा मे रह रहे थे। घटना के पीछे पारिवारिक अंतर्कलह से भी जोड़कर देखा जा रहा है जहां बुधवार की दोपहर गांव के बाहर एक लीची के पेड़ से फंदे से लटकी दोनों का शव देखा गया। सूचना आम होते ही मौके पर देखने वालों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने सर्वप्रथम पेड़ से दोनों के शवों को उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं की बारिकी से जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking