खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में कुशीनगर जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हनुमानगंज पुलिस टीम ने बुधवार को दो अलग- अलग मामले में चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय विशेष पाक्सो कोर्ट पड़रौना द्वारा गिरफ्तारी के लिए जारी अधिपत्र वारंट के क्रम में उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल संजय यादव प्रथम और कांस्टेबल रणजीत सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर दुष्कर्म एवं पाक्सो से संबंधित वारंटी अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र अलीशेर निवासी मंसाछापर, थाना हनुमानगंज एवं दूसरे एक अन्य दुष्कर्म आदि के मुकदमे में वारंटी विरेन्द्र दुसाध पुत्र अयोध्या, बशिष्ठ यादव पुत्र झगडू एवं राजा पुत्र दर्शन हरिजन निवासी गण बोधी छपरा थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…