खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव निवासी मछली मारने नाले पर गये युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना मंगलवार की सायं की है जहां देर रात घर नहीं आए युवक के खोजबीन के बाद नाले में उफनाता शव देखा गया, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां बुधवार को शव घर आने पर परिजनों की रोने चिल्लाने से सबकी आंखें नम हो गईं। नारायणी के किनारे स्वजनों ने दाह संस्कार कर दिया।
मलहिया गांव का रहने वाला बलराम पुत्र गोखला उम्र 35 वर्ष मंगलवार शाम घर से जाल लेकर मछली मारने के लिए नाले पर गया था। परिजनों ने बताया कि पुल पर कपड़े और जूते निकालकर वह जाल लगाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं आने पर घर वालों को चिंता हुई तो खोजबीन में जुट गए। नाले की ओर गए लोगों को कपड़े और चप्पल देख शंका गहराया तो पानी में उसे उतराते देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव घर आने पर परिजनों चीख पुकार करने लगे। मौके पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां बुधवार को शव घर आने पर दाह संस्कार कर दिया गया।
मृतक का परिवार काफी निर्धन है जिसे परिवार का मुखिया बलराम ही मछली बेचकर गुजारा कर रहा था, पत्नी और उसकी एक बेटी का रो रोकर बुरा हाल है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…