खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा शरीर पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों द्वारा जिला अस्पताल पर इलाज कराया जा रहा है जहां स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सीओ ने घटना में शामिल आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी स्थानीय इण्टर कालेज में 10वीं की छात्रा है। सोमवार की सायं वह अपने घर के बरामदे में झाड़ू लगा रही थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश युवक मुंह पर कपड़ा बांधे आए और पीछा बैठे युवक ने कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया जिससे वह दो जगह झुलस गई। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तब-तब बदमाश फरार हो गए। आनन- फानन में उसे तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थित सामान्य बताया है। परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 190/24 धारा 78 (1), 118 (2) बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस संबंध में सीओ उमेश चन्द्र भट्ट का कहना है कि मामले में त्वरित सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…