खड्डा/कुशीनगर । हनुमानगंज पुलिस द्वारा चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। हनुमानगंज थाने में इसको लेकर एक एफआईआर दर्ज था।
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को हनुमानगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 34/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मनोज निषाद उर्फ मगनू पुत्र रूदल निषाद निवासी दौनहा थाना धनहा जनपद पश्चिमी चम्पारण राज्य बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल जिसमें स्पेलेन्डर प्लस व एच एफ डिलक्स बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय, एस आई सुरेश सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द गिरि, कांस्टेबल विक्रान्त शुक्ला, कांस्टेबल धीरज शर्मा, कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…