News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: युवकों के दो गुटों में मारपीट, चाकूबाजी में एक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 25, 2025  |  8:45 PM

250 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: युवकों के दो गुटों में मारपीट, चाकूबाजी में एक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव में शनिवार की शाम को दो युवकों की गुटबाजी के दौरान जमकर मारपीट हो गई, आरोप है कि एक युवक ने दूसरे गांव से आए युवक को लोहे की राड़ एवं पेट में किसी नुकीली हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे ग्रामीण चाकू मारने की बात बता रहे हैं।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव में युवकों के दो गुटों के बीच गांव के एक चाय की दुकान पर जमकर मारपीट हो गई। झगड़े में लोहे की राड़ और किसी नुकिले हथियार से एक युवक के पेट में गम्भीर रूप से मारने की बात सामने आ रही है। मामला युवकों के आपस में पुरानी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा है।

शनिवार की सायं मलहिया गांव निवासी रंजीत गोंड पुत्र सुभाष 28 वर्ष बाइक से एक अन्य युवक के साथ रामपुर जंगल गांव में चाय पीने आया था, वहीं दूसरे गुट के शिवानंद विश्वकर्मा पुत्र जयचन्द 26 वर्ष से तकरार एवं गाली गलौज होने लगी, इसके बाद दोनों अपना आपा खो बैठे और मारपीट व चाकूबाजी में रंजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने घायल रंजीत को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस हर पहलुओं पर जांच एवं कार्यवाही में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking