News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 9, 2024  |  6:37 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
  • गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के बोधीछपरा गांव के समीप ट्रैक किनारे मिला कटा शव

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के समीप रेलवे अण्डरपास के समीप बुधवार की शाम बोधीछपरा गांव निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से गिरने के बाद उसके चपेट में आने से मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक रोज़ी रोटी के सिलसिले में मंगलवार को घर से निकला था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में हादसे के बाद खाकी बनी कांवड़ियों का सहारा,...

बिहार के कतकी मंझरिया गांव निवासी श्रीकिशुन उम्र 50 वर्ष अपने ससुराल बोधीछपरा गांव में रहता था और मजदूरी पर खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार को घर से गोरखपुर जाने की बात कहकर निकला और बुधवार को ट्रेन से गिरकर उसके चपेट में आ गया और मौके पर ही कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उधर बकरी चराने गए चरवाहों ने शव देखकर शोर मचाया तो गांव से देखने वालों की भीड़ जुट गई और श्री किशुन के रूप में पहचान की। सूचना पर हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल, सिपाही संजय यादव, ज्ञान प्रकाश आदि ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल बंधू उरांव भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मौत होने के बाद उसकी पत्नी और बेटी दहाड़े मारकर रो रहे हैं। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य के मौत से सभी गांव वाले गमगीन हैं।

थानाध्यक्ष अजय पटेल का कहना है कि ट्रेन से दुर्घटना होने के कारण मौत हुई है। शव पीएम में भेजकर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में हादसे के बाद खाकी बनी कांवड़ियों का सहारा, थानाध्यक्ष ने संभाली कमान
सलेमगढ़ में हादसे के बाद खाकी बनी कांवड़ियों का सहारा, थानाध्यक्ष ने संभाली कमान

कुशीनगर। बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर से दर्शन कर अपने घर चौरीचौरा, गोरखपुर लौट रहे…

शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking