खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव में शुक्रवार को पागल सियार के काटने से एक बच्चे सहित चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव निवासी नगीना 25 वर्ष और प्रकाश 35 वर्ष को सियार ने हाथ, पैर और चेहरे पर काट लिया जिससे दोनों लोग घायल हो गए वहीं एक घण्टे बाद बीरेंद्र के लड़के अभिजीत उम्र पांच वर्ष को काट रहा था, उसको छुड़ाने गए सिरी 65 वर्ष को भी काट लिया। सियार के काटने से घायल चारों लोगों को सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया है। सियार के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…